spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में मारपीट, लूटपाट के 3 आरोपी गिरफ्तार:मोबाइल और नकदी छीनी, फिर UPI से निकलवाए ₹8 हजार




सोनीपत पुलिस ने मारपीट और लूटपाट के 3 आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर ममता सिंह के मार्गदर्शन में की गई। थाना बहालगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। ACP मुरथल ऋषिकांत के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सोनीपत जिले के निवासी हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान कोर्ट के समक्ष टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (TIP) पूरी होने के बाद उजागर की जाएगी। यह मामला 1 अगस्त को सामने आया, जब अंकित नामक व्यक्ति ने थाना बहालगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। अंकित उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चौबली मलकपुर गांव का निवासी है और बहालगढ़ स्थित रोल्ड कंपनी में कार्यरत है। गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप, कैश और फोन छीना सोनीपत पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 31 जुलाई की रात लगभग 10:00 बजे अंकित अपनी ड्यूटी खत्म कर कार से घर लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वह धमाका ढाबा के पास फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक कार ड्राइवर ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी रोक दी। कार से 3 युवक उतरे और अंकित पर उनकी गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। आरोपियों ने अंकित से ₹2 हजार नकद और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने अंकित को जान से मारने की धमकी भी दी और फिर गांव पलड़ी की ओर फरार हो गए। मारपीट करके स्कैनर से निकलवाए ₹8 हजार शिकायतकर्ता ने उनका पीछा किया तो आरोपियों की गाड़ी खेवड़ा बाईपास फ्लाईओवर के पास खड़ी मिली। उसने अपना मोबाइल वापस मांगा तो आरोपियों ने दोबारा उसके साथ मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी उसकी गाड़ी में बैठ गया और तीनों उसे गुरु नानक ढाबा के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर ले गए, जहां उससे जबरन ₹8 हजार स्कैनर के माध्यम से निकलवा लिए। इसके पश्चात आरोपियों ने उसका मोबाइल वापस करते हुए जान से मारने की धमकी दी और वहां से भगा दिया। शिकायत के आधार पर थाना बहालगढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बहालगढ़ के प्रभारी उप निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक अनिल एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेशानुसार उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles