spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार ट्रिपल मर्डर केस: दूसरे दिन भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम:पति पर हत्या के आरोप, गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा था, होद में मिले थे शव




हिसार जिले के अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव मलापुर में महिला और उसके 2 मासूम बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के पति ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या की और फिर मामले को गुमशुदगी का रूप देने के लिए खुद थाने पहुंचकर उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया। रविवार को लगातार दूसरे दिन भी मृतका मुकेश (33), उसके 12 वर्षीय बेटे वंश और 13 वर्षीय बेटी वर्षा का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। परिजन तीनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसी कारण देर रात तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। घर के पानी के होद में मिले थे तीनों शव जानकारी के अनुसार गांव मलापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी मुकेश और उसके दोनों बच्चे 31 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अगले दिन गांव स्थित घर में बने पानी के होद से तीनों के शव बरामद हुए। सूचना मिलने पर अग्रोहा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। भाई का आरोप- हत्या कर गुमशुदगी का ड्रामा रचा मृतका के भाई अनिल कुमार, निवासी गांव कापड़ों, ने बताया कि मुकेश की शादी वर्ष 2012 में मलापुर निवासी अमित कुमार से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही अमित कुमार उनकी बहन को प्रताड़ित करता था। परिवार कई बार समझौता कराता रहा, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। अनिल कुमार का आरोप है कि 1 अगस्त की सुबह अमित कुमार खुद अग्रोहा थाना पहुंचा और पत्नी व दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की। सूचना मिलने पर वह भी थाने पहुंचे और पुलिस को आशंका जताई कि उनकी बहन और दोनों बच्चों की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस के साथ जब वे मलापुर स्थित घर पहुंचे तो घर में बने पानी के होद से तीनों के शव बरामद हुए। हत्या का मामला दर्ज, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजनों की शिकायत पर अग्रोहा थाना पुलिस ने मृतका के पति अमित कुमार सहित अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को दिनभर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी करने का प्रयास करते रहे। मौके पर डीएसपी, तहसीलदार और भारी पुलिस बल तैनात रहा, लेकिन परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात तक सहमति नहीं बनने के कारण दूसरे दिन भी तीनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles