spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पुलिया नीचे मिला चार बच्चों के पिता का शव:यमुनानगर में रात से था लापता, तलाशते रहे परिजन; सुबह ग्रामीणों ने देखा




यमुनानगर के व्यासपुर क्षेत्र के गांव बामनोली में रविवार सुबह पुलिया के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव मिला है। सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही व्यासपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान गांव के ही 40 वर्षीय सिंह राम के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और चार बच्चों का पिता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सिंह राम शनिवार रात से घर से लापता था। परिजन पूरी रात उसके घर लौटने का इंतजार करते रहे, लेकिन रविवार सुबह उसका शव गांव की पुलिया के नीचे पानी में पड़ा मिला। शव पर नहीं मिले चोट के निशान व्यासपुर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव बामनोली में पुलिया के नीचे पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। पूछताछ में शव की पहचान गांव निवासी सिंह राम के रूप में हुई, जो रात से लापता था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का मौके पर निरीक्षण किया गया, लेकिन शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के समय सिंह राम पुलिया से नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत की वजह का खुलासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles