spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Rohtak JLN Canal Drowning | Teenager Swept Away in Strong Currents


रोहतक की जेएलएन नहर में डूबा युवक।

रोहतक की जवाहर लाल नेहरु नहर में एक 16 साल का किशोर पानी में डूब गया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर की तलाश शुरू की। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया, जो सर्च ऑपरेशन चला रही है।

.

नहर में डूबने वाले किशोर की पहचान खुशहाल पुत्र सतपाल निवासी बाग वाली गली, शीतल नगर के रूप में हुई। किशोर नहर पर पहरावर गांव के हेड पर गया था, जहां नहर में नहाने के लिए उतर गया। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।

जेएलएन में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए टीम।

जेएलएन में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए टीम।

सुबह 8 बजे नहर में डूबा युवक SDRF टीम को सुबह 8 बजे सूचना मिली कि एक किशोर नहर में डूब गया है। सूचना के बाद टीम निकल पड़ी और सवा 10 बजे मौके पर पहुंच गई। टीम ने कुछ ही देर बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक टीम को सफलता नहीं मिली है। टीम किशोर की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए है।

युवक के डूबने की मिली थी सूचना शिवाजी कॉलोनी थाना एसएचओ राकेश ने बताया कि एक किशोर के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। जल्द ही किशोर को खोज लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles