![]()
कैथल में एक युवक से 14 लाख 66 हजार रुपए की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने युवक को पहले व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा और बाद में उसे शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने एक बार युवक से इन्वेस्टमेंट करवा कर उसको रुपए भेज दिए, लेकिन बाद में अलग-अलग बहाने बनाकर 14 लाख 66 रुपए इन्वेस्टमेंट करवा ली। जब युवक ने पैसे निकालने चाहे तो वे नहीं निकले और आरोपी ने एप भी बंद कर दी। इस संबंध में पीड़ित युवक ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस किया है। रुपए शेयर मार्केट में लगवा दिए और प्रॉफिट दिखाया कैथल निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जुलाई को उसके पास अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें उसे शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। शुरुआत में उसने थोड़े बहुत पैसे लगाए और आरोपी ने प्रॉफिट के साथ वापस कर दिए। बाद में उससे अलग-अलग बहाने बनाकर 14 लाख 66 हजार रुपए शेयर मार्केट में लगवा दिए और प्रॉफिट दिखाया गया। बाद में बंद की एप जब उसने अपने लगाए हुए पैसे व प्रॉफिट के पैसे अपने खाते में डालने का प्रयास किया तो सफल नहीं हो सका। जब इस संबंध में उसने आरोपी के पास कॉल किया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया। बाद में वह एप भी बंद कर दी, जहां उसके पैसे लगवाए थे। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link







