spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

लुधियाना में भिड़े दो पक्ष, गोलियां चली:एक युवक की कमर में लगी गोली, दूसरे को छूकर निकली; दोनों गुटों पर FIR




लुधियाना में रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलियां चली। इस दौरान एक युवक की कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे को गोली छूकर निकल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई को एएसआई दविंदर सिंह अपनी टीम के साथ पॉश इलाके राजगुरु नगर स्थित एमबीडी मॉल के बाहर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान विशेष मुखबिर से सूचना मिली कि शाम करीब 5 बजे राजगुरु नगर स्थित एमबीडी मॉल के पास दो गाड़ियों में सवार युवक रंजिश के चलते एक-दूसरे पर सरेआम गोलियां चला रहे हैं। काले रंग की स्कॉर्पियो (PB-10-KB-1688) में आर्यन घुम्मण, आर्यन ढालीवाल, निखिल उर्फ बल्लू और दो अन्य अज्ञात युवक सवार थे। वहीं, दूसरी ओर फॉर्च्यूनर (PB-08-ES-2400) में गुरसेवक सिंह उर्फ लहोरिया, चन्न ग्रेवाल और दो अन्य अज्ञात व्यक्ति मौजूद थे। एक की कमर में लगी गोली, दूसरे को छूकर निकली दोनों गुटों ने सार्वजनिक स्थान पर एक-दूसरे पर फायरिंग की। वारदात के बाद दोनों गाड़ियां मौके से फरार हो गईं। फायरिंग में घायल युवकों की पहचान आर्यन घुम्मन और एक अन्य आर्यन के रूप में हुई है। आर्यन घुम्मन की कमर में गोली लगी, जबकि दूसरे युवक को गोली छूकर निकल गई। दोनों घायलों को लोगों की मदद से डीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया। मुल्लापुर की तरफ भागे हमलावर सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद हमलावर मुल्लांपुर की ओर फरार हो गए। उनकी तलाश के लिए मुल्लांपुर मार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इन आरोपियों को किया नामजद पुलिस ने पहले पक्ष के आर्यन घुम्मण निवासी नानक नगर, लाडोवाला, आर्यन धालीवाल निवासी प्रीतम नगर और निखिल उर्फ बल्लू निवासी शाही मोहल्ला समेत दो अन्य अज्ञात आरोपियों को नामजद किया है। वहीं, दूसरे गुट के गुरसेवक सिंह उर्फ लहोरिया निवासी मोहल्ला, दमोरिया पुल के नजदीक और चन्न ग्रेवाल निवासी टिब्बा रोड समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच थाना सराभा नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 191(2), 191(3), 190, 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही, घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles