spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

समालखा मंडी में गेहूं की आवक घटी:7.23 लाख क्विंटल उपज पहुंची, 4.66 लाख क्विंटल खरीदा, 74 हजार से अधिक का उठान




पानीपत जिले के समालखा में नई अनाज मंडी में गेहूं की आवक में कमी आई है, जबकि खरीद प्रक्रिया में तेजी देखी जा रही है। गुरुवार को मंडी में 63 हजार 775 क्विंटल गेहूं पहुंचा। वहीं, हाफेड ने 97 हजार 401 क्विंटल गेहूं की खरीद की। अब तक मंडी में कुल 7 लाख 23, हजार 975 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई है। इसमें से 3 खरीद एजेंसियों द्वारा 4 लाख 66 हजार 850 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। कुल खरीदे गए गेहूं में से 74 हजार 188 क्विंटल (15.89 प्रतिशत) का उठान हो चुका है, जबकि 3, लाख 92 हजार 662 क्विंटल गेहूं का उठान अभी बाकी है। मंडी में गेहूं का उठान धीमा आज से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा भी खरीद शुरू होने की संभावना है, जिससे खरीद प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने गेहूं की चमक, टूटे और बारीक दानों के मानकों में छूट प्रदान की है। इस छूट से किसानों और खरीद एजेंसियों को किसी प्रकार की कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा, जिससे एजेंसियों की खरीद में रुचि बढ़ने की संभावना है। हालांकि, मंडी में गेहूं का उठान धीमा है। जगह-जगह गेहूं के ढेर लगे होने के कारण मंडी में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बनी जाम की स्थिती गेहूं लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के एक साथ आवागमन से स्थिति और बिगड़ जाती है। कुछ वाहन ड्राइवर गलत साइड से भी आवाजाही करते हैं, जिससे जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। पुलिस द्वारा चालान काटे जाते हैं, लेकिन जाम को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से हथवाला रोड के सामने घंटों तक जाम लगा रहता है। समालखा नई मंडी की इस स्थिति का जायजा लेने के लिए डीसी पानीपत, एसपी पानीपत मन्त्री और समालखा के विधायक मनमोहन बढ़ाना दौरा कर चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles