![]()
रोहतक में छात्रों की गूंज अभियान के तहत कांग्रेस की तरफ से विजय मार्च निकाला गया, जिसमें सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, विधायक बीबी बतरा, विधायक शकुंतला खटक, विधायक बलराम दांगी सहित दोनों जिलाध्यक्ष शामिल हुए। विजय मार्च के दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब मोदी सरकार का सिंहासन डोलता दिखा तो शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलवाया। दो दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा में इस्तीफा देने की परंपरा नहीं है। लेकिन आज शिक्षामंत्री के इस्तीफे से भाजपा के सातवें आसमान में चढ़ा अहंकार व घमंड टूटा है। भाजपा का अंहकार टूटने तक संघर्ष करेंगे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार के अहंकार को चकनाचूर नहीं करेंगे, तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। देश की जेन-जी ने दिखा दिया कि यह देश जनता का है। युवाओं पर चली एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। सरकार को इसके लिए माफी मांगनी होगी। प्रधानमंत्री को भी देश की जनता से माफी मांगनी होगी। कांग्रेस ऑफिस का घेराव करने वाले महलों में छुपे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जो लोग कांग्रेस पार्टी के ऑफिस का घेराव कर रहे थे, आज वो अपने महलों में छुपे हुए हैं। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और घेराव कांग्रेस ऑफिस का कर रहे हैं। कल तक जो कांग्रेस नेताओं को पुलिस हिरासत में ले रहे थे, वो आज खुद अपने महलों में कैद हैं। जो उनकी आवाज को खामोश करने का प्रयास कर रहे थे, वो आज खुद खामोश हैं। मंत्रियों के भीतर बैठे घमंड को तोड़ा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में बदलाव पर चर्चा होनी चाहिए। दो दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ ने कहा कि इस्तीफा नहीं होगा। वो मंत्रियों के भीतर बैठा उनका घमंड बोल रहा था। भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने छात्राओं के लिए निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया, युवाओं के खिलाफ नारे लगाए। उन्हें शब्दों की मर्यादा रखनी चाहिए। जनता का मूड बदल रहा, भाजपा के खिलाफ खड़े लोग सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि देश की जनता का मूड बदल रहा है। इसमें राजनीति की जरूरत नहीं है। सारा विपक्ष युवाओं के साथ खड़ा है। लोकतंत्र को बचाने के लिए विरोध कर रहे है। भाजपा सरकार में घमंड आ गया, जिसे तोड़ा गया है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की, इसके लिए गृहमंत्री को भी जवाबदेही से पीछे हटने नहीं दिया जाएगा। संसद में सत्ता पक्ष के मुंह उतरे होंगे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जेन-जी ने भाजपा के सिंघासन को झकझोर दिया है। भाजपा सरकार को आईना दिखाया है। जब संसद में जाएंगे तो देखना कि सत्ता पक्ष के लोगों का मुंह कैसे उतरा होगा और विपक्ष कैसे जनहित के मुद्दों पर हावी होगा। कांग्रेस की लड़ाई सरकार की व्यवस्था के खिलाफ है। अंबेडकर चौक से भिवानी स्टैंड तक निकाला मार्च कांग्रेस का विजय मार्च अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस भवन से शुरू हुआ, जिसमें पैदल मार्च करते हुए सांसद सहित अन्य सभी नेता व कार्यकर्ता शहर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भिवानी स्टैंड पहुंचे। भिवानी स्टैंड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और युवाओं को जीत के लिए बधाई दी। RSS ऑफिस जाने से रोकने के लिए तैनात की फोर्स कांग्रेस के विजय मार्च को आरएसएस ऑफिस की तरफ जाने से रोकने के लिए हुडा कॉम्पलेक्स के मुख्य गेट पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। पुलिस की एक बस गेट पर खड़ी रही। जब विजय मार्च भिवानी स्टैंड की तरफ मुड़ा तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
Source link
दीपेंद्र हुड्डा बोले- इस्तीफे से भाजपा का अहंकार टूटा:जेन-जी ने कर दिखाया; रोहतक में कांग्रेस ने विजय मार्च निकाला







