spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में कांग्रेस MLA ने साधा सरकार पर निशाना:आफताब अहमद बोले- दल-बदल की राजनीति कर रही भाजपा, मेवात में अधूरे पड़े विकास कार्य




नूंह में सीएम नायब सिंह सैनी की मेवात विकास संकल्प रैली और कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास के बेटे चौधरी जावेद के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र के बजाय दल-बदल की राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि भाजपा सांसदों और विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग कराकर सत्ता बचाने और चुनावी लाभ लेने की कोशिश कर रही है। उन्होंने इसे स्वस्थ लोकतंत्र के खिलाफ बताया। अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष, खासकर कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों को दल-बदल के लिए प्रेरित कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। विधायक बोले- मेवात में 12 साल से अधूरे पड़ें हैं विकास कार्य उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन मेवात के कई विकास कार्य, जिनकी शुरुआत कांग्रेस सरकार के समय हुई थी, आज भी अधूरे पड़े हैं। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री की रैली में विकास के बजाय राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया गया। चौधरी जावेद के भाजपा में शामिल होने पर आफताब अहमद ने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि अपनी विचारधारा और पार्टी बदलता है, तो उसे पहले अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जनता जिस पार्टी के नाम पर जनादेश देती है, उसे छोड़कर दूसरी पार्टी में जाना नैतिक रूप से उचित नहीं है। लोगों से झूठे वादे कर रहे भाजपा सरकार : आफताब अहमद अहमद ने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के बजाय लोगों से झूठे वादे कर रही है और मेवात की जनता अब इन दावों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली से क्षेत्र के विकास की कोई नई उम्मीद नहीं जगी और भाजपा से भविष्य में भी विकास की अपेक्षा करना उचित नहीं है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles