spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ:घूमते हुए युवक ने बनाया VIDEO, ग्रामीणों में दहशत का माहौल




फरीदाबाद जिले के अनंगपुर गांव में इन दिनों तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बुधवार देर रात रिहायशी इलाके में तेंदुए के बेखौफ घूमने की घटना सामने आई है। गांव के एक युवक ने तेंदुए को गांव के पास घूमते हुए देखा और उसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे गांव में डर और चिंता का माहौल बन गया है। गांव के निवासी सुशील भड़ाना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में तेंदुए की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि शाम ढलते ही गांव के लोगों में डर का माहौल बन जाता है और लोग अपने घरों से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। तेंदुआ दिखने से लोगों में डर का माहौल है ग्रामीणों का कहना है कि पहले तेंदुए को आसपास के पहाड़ी और जंगल वाले इलाकों में देखा जाता था, लेकिन अब वह रिहायशी क्षेत्रों के पास भी दिखाई दे रहा है। तेंदुए की मौजूदगी के कारण ग्रामीण अपने बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं। अंधेरा होते ही लोग अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचते हैं। कई लोग समूह में ही बाहर जाने की कोशिश करते हैं ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। वन विभाग और प्रशासन से तेंदुए को पकड़े की मांग ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब इलाके में तेंदुए को देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की हलचल देखी जा चुकी है। हालांकि अब उसका रिहायशी इलाके में आना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है। गांव के लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने इलाके में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, ताकि गांव के लोगों को इस डर के माहौल से राहत मिल सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles