spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा में हिसार के युवक से सिंगापुर भेजकर फ्रॉड:तीन माह से विदेश में बैठा, भाई को बताई घटना, माइग्रेशन हब संचालक पर FIR




सिरसा में हिसार के एक युवक से सिंगापुर भेजने के नाम पर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। सिरसा की माइग्रेशन हब संचालक की ओर से उसे विदेश भेज दिया गया। मगर वहां पर कंपनी मिली तो न नौकरी। तीन माह से युवक विदेश में ही है और उसने अपने भाई को फोन कर ये घटना बताई। इसके बाद युवक के भाई ने पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार, युवक को भी विदेश पहुंचने के बाद ठगी का पता चला। आरोप है कि संदीप खुराना व बाकी दोनों ने मिलकर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। इस मामले में सिरसा पुलिस ने माइग्रेशन हब संचालक संदीप खुरान व दो अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। जानिएं पूरा मामला क्या है पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद के पीली मंदौरी निवासी भगवान राम ने बताया कि उसका बड़ा भाई चाचा का लड़का सुरेश कुमार हिसार के आजाद नगर का रहने वाला है। उसके भाई ने सिंगापुर का वर्क वीजा की फाइल नवंबर 2025 को सिरसा के माइग्रेशन हब संदीप खुराना को दिए थे। इसके साथ में नितिन अरोड़ा, जिसका आफिस माइग्रेशन प्लेनेट के नाम से सिरसा में है और साथ में गोविंद, जो चंडीगढ में हैं। उसके भाई ने संदीप खुराना के कहने पर एक नवंबर को गोविंद के फोन पर गूगल-प से 50 हजार रुपए डाल दिए। 27 नवंबर को संदीप ने उसे अपडेट किया कि आपका वीजा अप्रुव हो गया है। उस समय सुरेश मुंबई गावड़ कंस्ट्रक्शन में जॉब करता था। जिसके बाद वह और सुरेश व संदीप से मिले और 10 लाख रुपए दिए, जिसमें 1.20 लाख रुपए संदीप खुराना को फोन पे पर दिए। कुल 3.40 लाख और बाकी सिरसा में संदीप खुराना के दफ्तर माइग्रेशन हब में कैश 4,90,000 दे दिए थे। इसके बाद सुरेश 22 जनवरी 2026 को सिंगापुर के लिए निकल गया। बाद में उसका वर्क पास नहीं बना और न ही जॉब मिली। सुरेश की जॉब अमीन सिफाना कंस्ट्रक्शन PTE.LTD, सिंगापुर कंपनी में मिली। वहां गया तो न कंपनी मिली तो न ही वहां पर कुछ मिला। उसे जानकार से पता चला कि ये धोखाधड़ी हुई है और जाल बना रखा है। सुरेश तीन माह से सिंगापुर में हैं और मानसिक रूप से परेशान है। उसका प्रतिमाह 4500-5000 डॉलर उसका खर्चा हो रहा है, जोकि खर्चा और वीजा की राशि दी है। पूरी राशि ब्याज पर ले रखी है। इसके बाद सुरेश ने अपने भाई को ये घटना बताई और कार्रवाई की मांग की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles