![]()
करनाल जिला पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम कसते हुए कार्रवाई की है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दो मामलों में वांछित आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 2 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के टीम इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में टीम ने काम करते हुए आरोपी को काबू किया। आरोपी पहले से ही एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था, जिसे 18 जुलाई 2026 को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी की पहचान और खुलासा गिरफ्तार आरोपी की पहचान वाहिद हसन निवासी गांव छोटा लापरा, थाना सदर, जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी थाना शहर करनाल के दो वाहन चोरी मामलों में वांछित था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दोनों वारदातों को कबूल कर लिया। निशानदेही पर बरामद हुई बाइक पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत के कारण, जल्दी पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पहले भी कई मामलों में रहा शामिल जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह करनाल, पानीपत, अंबाला और यमुनानगर की जेलों में रह चुका है। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधि अनुसार गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Source link
करनाल पुलिस ने पकड़ा वाहन चोर:दो मामलों में चल रहा वांछित, चुराई गई दो बाइक बरामद, पहले से दर्ज हैं कई मामले







