spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हांसी में मंत्री गंगवा के कैंप कार्यालय का घेराव कल:लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई, तैयारियां पूरी




हरियाणा के हांसी में सर्व कर्मचारी संघ से संबद्ध हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने 18 जुलाई को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के हिसार स्थित कैंप कार्यालय का घेराव करने की घोषणा की है। यह घेराव कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान को लेकर किया जा रहा है। यूनियन का दावा है कि इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी शामिल होंगे। सिंचाई विभाग हांसी ब्रांच के प्रधान अशोक यादव ने बताया कि वर्ष 2025 में मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई वार्ता में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला था। हालांकि यूनियन के अनुसार, अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। विभागों को कमजोर करने का प्रयास यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रेशनलाइजेशन के नाम पर विभागों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, सिंचाई विभाग के 7,398 पदों और जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) के लगभग 13 हजार पदों को समाप्त करने की योजना कर्मचारियों के हितों के विरुद्ध है, जिसका यूनियन कड़ा विरोध करेगी। कर्मचारियों को नियमित करना मांग यूनियन की प्रमुख मांगों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएनएल) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2018 में भर्ती किए गए ग्रुप-डी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई है। आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया अशोक यादव ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी के कारण आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि 18 जुलाई के घेराव कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी हिसार पहुंचेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles