![]()
करनाल जिला पुलिस की सीआईए-2 टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर करनाल-कैथल रोड स्थित विश्वकर्मा चौक क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हर्ष दीप उर्फ बाटा निवासी गांव बीड़ अमीन, जिला कुरुक्षेत्र, हाल गली नंबर-9 शिव कॉलोनी, राजबाह रोड के रूप में हुई है। यह कार्रवाई सब इंस्पेक्टर कृष्ण चंद के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम गश्त और अपराध रोकथाम के उद्देश्य से क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हर्ष दीप उर्फ बाटा सीवरेज वाटर प्लांट के पास अवैध हथियार लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल बरामद हुई। जांच के दौरान पिस्तौल की बैरल खाली पाई गई। आरोपी से हथियार का लाइसेंस या वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज बरामद हथियार को कब्जे में लेकर सील किया गया और थाना रामनगर, करनाल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र और करनाल जिलों में हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 9 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
Source link
करनाल में अवैध हथियार समेत एक गिरफ्तार:तलाशी में मिली देसी पिस्टल, वाटर प्लांट के पास खड़ा, पहले से दर्ज हैं 9 केस







