spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में स्कॉर्पियो की टक्कर से रिटायर SI की मौत:स्कूटी से जा रहे थे, बस की टक्कर घायल बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम




रेवाड़ी में अलग-अलग सड़क हादसों में BSF के रिटायर SI समेत 2 की मौत हो गई। बुधवार शाम पटौदी रोड पर ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो ड्राइवर ने स्कूटी को टक्कर मारी और उसे घसीटता चला गया। हादसे में स्कूटी सवार जैतपुर निवासी BSF के रिटायर SI की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं बावल रोड पर बस की टक्कर से घायल करनावास निवासी बुजुर्ग की भी उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सामने से मारी टक्कर जानकारी के अनुसार गांव जैतपुर निवासी BSF के रिटायर SI ब्रह्मप्रकाश बुधवार को स्कूटी पर सवार होकर पटौदी रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान नहर पुल के पास सामने से आ रहे स्कॉर्पियो ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी और घसीटता चला गया। राहगीरों के शोर मचाने पर ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रिटायर SI को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर की तलाश जारी सदर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पटौदी रोड पर एक्सीडेंट में स्कूटी सवार की मौत की सूचना मिली थी। जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो ड्राइवर ओवरटेक कर रहा था। स्कूटी को टक्कर के बाद से घसीटा। गाड़ी को मौके से कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की तलाश की जा रही है। घायल बुजुर्ग की भी मौत गांव करनावास निवासी 72 वर्षीय मुंशी राम की बुधवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 13 अप्रैल की शाम बावल रोड पर गुजरीवास के पास कंपनी बस की टक्कर से मुंशी राम घायल हो गए थे। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके 3 बेटों में से एक की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles