spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में बीच सड़क स्टंट करने वाले दोनों युवक गिरफ्तार:पुलिस ने थार-ट्रैक्टर भी जब्त किए; दोनों वाहनों की पावर आजमा रहे थे




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका खंड के रीगड़-अगोन रोड पर रविवार को एक वायरल वीडियो सामने आया। इसमें थार और ट्रैक्टर को लोहे की चेन से बांधकर बीच सड़क पर ताकत आजमाई जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। साथ ही, दोनों चालकों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह स्टंट थार और ट्रैक्टर में से कौन अधिक शक्तिशाली है, यह साबित करने की चुनौती के कारण किया गया था। इसी चुनौती को पूरा करने के लिए दोनों चालकों ने सार्वजनिक सड़क पर वाहनों को चेन से बांधकर जोर-आजमाइश शुरू की। कुछ ही देर में ट्रैक्टर संतुलन खोकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। राहगीरों के साथ हो सकता था बड़ा हादसा वायरल वीडियो में कई लोग सड़क किनारे खड़े होकर इस घटना का वीडियो बनाते दिखे। जिस सड़क पर यह खतरनाक स्टंट किया गया, वहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। यदि स्टंट के दौरान कोई राहगीर या अन्य वाहन वहां से गुजर रहा होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने थार और ट्रैक्टर सीज की सदर थाना फिरोजपुर झिरका के प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। स्टंट में इस्तेमाल की गई थार और ट्रैक्टर को जब्त कर सीज कर दिया गया है। जांच में थार चालक की पहचान हसनपुर बिलोंडा निवासी अनवर पुत्र अब्दुल और ट्रैक्टर चालक की पहचान अगोन निवासी शाहिद पुत्र नूर मोहम्मद के रूप में हुई है। दोनों चालकों को हिरासत में लेकर मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की आमजन से बचने की अपील पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट या शक्ति प्रदर्शन से बचें। ऐसी लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह किसी भी समय बड़े हादसे और जान-माल के नुकसान का कारण बन सकती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles