spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कुरुक्षेत्र ड्राइवर हत्याकांड में बाप-बेटे समेत 4 गिरफ्तार:दोस्त की मांगी बाइक से हुआ एक्सीडेंट; उसी रंजिश में उतारा मौत के घाट




कुरुक्षेत्र जिले में बाइक एक्सीडेंट के विवाद ने 29 साल के ड्राइवर की जान ले ली। पहले एक्सीडेंट को लेकर रंजिश पाली गई। फिर आरोपियों ने योजना बनाकर अपहरण कर अपने गांव ले गए। यहां उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट कर परने से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ये आरोप मृतक ड्राइवर सुनील उर्फ शैंटी के पिता ने लगाए थे। आज इस हत्याकांड में पुलिस ने 4 आरोपी सचिन, गौरव, उनके पिता मोटा निवासी दबखेड़ी और दोस्त रोहित हाल निवासी गोशाला बाजार को गिरफ्तार किया। सुनील की हत्या के बाद आरोपी सुसाइड करने का बहाना बनाकर उसका शव अस्पताल छोड़कर भाग गए थे। पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ हत्या का केस भिवानीखेड़ा गांव के सिकंदर ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। विजय कुमार से छोटा उसका बेटा सुनील प्राइवेट गाड़ियां चलाता था। 10 जुलाई को गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा उसके घर पहुंचे। उस समय शैंटी घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि शैंटी से उनकी बाइक का एक्सीडेंट हुआ है। नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया तब हमने एक्सीडेंट में घायल का पूरा खर्च उठाने और बाइक का नुकसान भरने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने पहले से ही सुनील को सबक सिखाने की योजना बना रखी थी। इसलिए आरोपियों ने सुनील को रोहित के जरिए गांव से जिंदल पार्क के पास बुलाया। यहां गौरव, सचिन और उनके पिता मोटा ने सुनील के साथ मारपीट की। अपहरण कर अपने घर ले गए इसके बाद तीनों आरोपी उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने गांव दबखेड़ी ले गए। यहां अपने घर के एक कमरे में बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर आरोपी उसे सरकारी अस्पताल, कुरुक्षेत्र छोड़कर फरार हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। उसी दिन सुनील को बुरी तरह से पीटा पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक हादसे के बाद उसी दिन शाम रोहित, गौरव और सचिन ने नई अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में सुनील के साथ मारपीट की थी। इसके बाद आरोपियों ने बदला लेने की साजिश रची और 10 जुलाई को उसे बुलाकर अगवा कर अपने घर ले गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइक एक्सीडेंट से शुरू हुआ विवाद केयूके थाना के SHO सुरेंद्र सिंधु ने खुलासा किया 6 जुलाई को सुनील ने अपने दोस्त रोहित से बाइक मांगी थी। सुनील से उस बाइक पर सुभाष मंडी चौकी एरिया में किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था। हादसे के बाद पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच से साफ हुआ कि रोहित ये बाइक अपने दोस्त गौरव से मांगकर लाया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles