spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में हत्या मामले में मनोनीत पार्षद गिरफ्तार:तीन साथियों की तलाश जारी, मृतक के बेटे का आरोप-घर बुलाकर की थी मारपीट




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर में करीब एक माह पहले हुए सोहन लाल हत्याकांड में पुलिस ने मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है। इस मामले में नामजद 3 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। यह मामला 2 जून 2026 का है, जब फिरोजपुर झिरका निवासी सोहन लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक के बेटे हिमांशु ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पिता को समझौते के बहाने घर से बुलाया गया और फिर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी जान चली गई। 4 लोगों को नामजद किया गया परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस जांच में कुल 4 लोगों को नामजद किया गया, जिनमें कृष्ण सैनी, मोहित, विशाल और पूनम शामिल हैं। मनोनीत पार्षद को किया गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने फिरोजपुर झिरका से मनोनीत पार्षद कृष्ण सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया। हालांकि, मोहित, विशाल और पूनम की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। 3 आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस सिटी थाना फिरोजपुर झिरका प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोहन लाल मौत मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में नामजद बाकी तीनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles