spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मानसा में अकाली नेता को गोली मारी:मंडी की आढ़त से लौटते समय घात लगाकर की फायरिंग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती




मानसा जिले के बरेटा कस्बे में सोमवार को उस समय दहशत फैल गई, जब शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद सदस्य दलवीर सिंह काला जवंदा पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में अकाली नेता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में इलाज के लिए लुधियाना रेफर किया गया है। दुकान से घर लौटते समय घात लगाकर बैठे हमलावरों ने घेरा जानकारी के अनुसार, दलवीर सिंह काला जवंदा बरेटा अनाज मंडी में आढ़त का कारोबार करते हैं। वह शाम के समय अपनी आढ़त की दुकान से काम समेटकर घर लौट रहे थे। तभी मंडी के पास ही पहले से घात लगाकर बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने उन पर निशाना साधते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने के कारण दलवीर सिंह मौके पर ही लहुलूहान होकर गिर पड़े, जिसके बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बुढलाडा से लुधियाना रेफर, हालत नाजुक फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग और व्यापारी तुरंत मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ अकाली नेता को आनन-फानन में सिविल अस्पताल बुढलाडा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन शरीर पर लगी गंभीर गोलियों और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत बड़े अस्पताल (लुधियाना) के लिए रेफर कर दिया। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस दिनदहाड़े हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां से सबूत जुटाए हैं और आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बरेटा थाना प्रभारी कौर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस वारदात को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उनकी पहचान कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles