चंडीगढ़ | सोशल सबस्टांस ग्रुप द्वारा मोहाली, फेज-1 में सीनियर सिटीजंस के लिए हेल्थ अवेयरनेस सेशन का आयोजन हुआ। इसमें बरसात में होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर बात की गई। योग प्रशिक्षक केके सैनी ने कहा – बरसात के मौसम में नमी, गंदगी और जलभराव के कारण त्वचा संबंधी एलर्जी, जुकाम, बुखार, सिरदर्द, वायरल संक्रमण, डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है विशेष रूप से बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए। इसके लिए तुलसी, अदरक, लेमन ग्रास, अजवायन, काली मिर्च और नीम की पत्तियों का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में सहायक होता है। उन्होंने घरों में औषधीय गुणों वाले पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के बारे में बताया। उन्होंने कहा – प्रत्येक व्यक्ति को सैर, हल्का-फुल्का व्यायाम, योगासन और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कुछ सरल योगाभ्यास और प्राणायाम भी करवाए, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और मानसिक तनाव कम करने में अत्यंत लाभदायक हैं। सेशन में राज कुमार गुप्ता, महेंद्र गोयल, एसपी जैन आदि लोग शामिल हुए।
Source link
सीनियर सिटीजंस को बताया बारिशों में खुद का ख्याल रखना







