spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बिना डायलॉग की फिल्म में रिश्तों का अधूरा सफर




कितना कुछ हमारे जीवन में गुज़रता है और वह यादों के रूप में हमारे जहन में बैठ जाता है। बेशक वह यादें धुंधली क्यों न हो जाएं। जब हम उनके बारे में सोचते हैं तो वह तेज स्पीड से रील की तरह हमारे दिमाग में रिप्ले होने लगती हैं। उसी को मैंने इस शॉर्ट फिल्म से दिखाया है। इसमें कोई डायलॉग नहीं, कोई अलग से सीन नहीं। मगर, फिर भी कहानी तेज स्पीड के साथ बढ़ रही है। जैसे मोशन कॉमिक होती है, ठीक वैसे ही यह दो मिनट की मोशन वीडियो है। यह बताया डायरेक्टर, लेखक और एडिटर सरबजीत सिंह ने, जिन्होंने मोशन मूवी ‘लॉस्ट इन ए मिराज’ बनाई है। इसमें सोनू बरोका और बिपना राणा ने एक्ट किया है। दिखाई लड़के की आपबीती… सरबजीत ने बताया- इसे आरंभ थिएटर ग्रुप के साथ बनाया है। इसमें एक लड़के की आपबीती दिखाई है। उसके जीवन में एक लड़की थी, जो अब उसके साथ नहीं है। इसमें लड़के की दुनिया को ब्लैक एंड व्हाइट दिखाया है। लेकिन, लड़की जहां भी आती है, वह लाल कपड़ों में होती है, जो अपने होने का अहसास करवाती है। लाल रंग को यहां प्यार कह सकते हैं, लेकिन इसे पीड़ा से जोड़ा गया है। गुलाब, खून, लड़की की लाल ड्रेस… यह प्रतीक लड़की के दुनिया से चले जाने का है। वह लड़की आती है तो प्रेम के रंग लाती है। इसलिए इसके शीर्षक में ‘मिराज’ नाम भी दिया। मिराज को मृगतृष्णा कहते हैं। जब गर्मियों में तेज धूप ज़मीन पर पड़ती है तो हिरण को लगता है कि पानी है। उसे भ्रम होता है। वही भ्रम लड़के को हो रहा होता है, जो उसे दिखाई देता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles