spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ में फुटवियर कंपनी के बाहर कर्मचारियों का हंगामा:3 महीने से सैलरी न देने का आरोप; महिला कर्मी बोलीं-पुलिस ने अभद्रता की




बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 स्थित HSIIDC औद्योगिक क्षेत्र में संचालित कॉम्बिट फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों ने शनिवार को वेतन नहीं मिलने के विरोध में फैक्ट्री के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिला, जिससे उनके सामने परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि कई बार कंपनी प्रबंधन से वेतन जारी करने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक संकट गहरा गया है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो रहा है। महिला कर्मियों ने अभद्रता का आरोप लगाया प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और हाथ पकड़कर चौकी ले जाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। बकाया वेतन और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि कंपनी से जल्द से जल्द उनका बकाया वेतन दिलाया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्री के बाहर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति सामान्य रही। वहीं, विरोध बढ़ता देख देर शाम कुछ कर्मचारियों को सैलरी दी गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles