spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

एटीएस का नेतृत्व करेंगी भसीन, 3 एसपी भी नियुक्त, सीआईडी में थे चारों आईपीएस



राज्य सरकार की ओर से नौ आईपीएस और 14 एचपीएस को इधर-उधर किया है। खास बात यह है कि सरकार ने एंटी टेरेरिज्म स्क्वायड (एटीएस) में भी नियुक्ति कर दी है। एटीएस की पहली हेड 2007 बैच की आईपीएस एवं आईजी नाजनीन भसीन को बनाया गया है। उनके पास यह अतिरिक्त चार्ज रहेगा। जबकि पहले की तरह वे आईजी आरटीसी भोंडसी और आईजी सीआईडी भी रहेंगी। एटीएस में एसपी की जिम्मेदारी 2014 बैच के आईपीएस लोकेंद्र सिंह, एसपी सीआईडी उपासना सिंह और एसपी सिक्योरिटी सीआईडी वरुण सिंगला को सौंपी गई है। यानी ये चारों अफसर फिलहाल सीआईडी में सिक्योरिटी और अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यानी सरकार सिक्योरिटी में तैनात भरोसेमंद अफसरों को ही एसटीएस की पहली जिम्मेदारी सौंपी है। एटीएस सीआईडी के चीफ के अधीन काम करेगी। एटीएस शुरुआत में ही 33 मामलों में आतंक, कट्टरपंथ और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मामलों की गहन जांच सौंपी जाएगी। राज्य सरकार ने एटीएस गठन के साथ दो विशेष पुलिस थानों की भी अधिसूचना जारी थी। जिसके अनुसार आतंकवाद से जुड़े अपराधों की जांच का स्पष्ट अधिकार क्षेत्र तय हो गया है। एसीबी चीफ चावला को डीजी जेल व आईजी नैन को पंचकूला सीपी का अतिरिक्त चार्ज हरियाणा सरकार ने एसीबी चीफ अरशिंद्र सिंह चावला को डीजी जेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। यह पद आलोक मित्तल के केंद्र में डेपुटेशन पर जाने से रिक्त हुई है। इसी प्रकार डीजी मधुबन काम्पलेक्स कला रामचंद्रन को एफएसएल मधुबन के निदेशक और सीएम के स्पेशल ऑफिसर एवं आईजी सिक्योरिटी सीआई व आईजी अम्बाला पंकज नैन को कमिश्नर ऑफ पुलिस पंचकूला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। डीसीपी पंचकूला श्रृष्टि गुप्ता को एआईजी वेलफेयर व एसपी एचएसएनसीबी और एसपी एसीबी अदिति सिंह को डीसीपी पंचकूला लगाया गया है। पंचकूला व गुरुग्राम में बनेंगे एटीएस के 2 थाने एटीएस के दो पुलिस थाने बनेंगे। इनमें एक पंचकूला और दूसरा गुरुग्राम में बनेगा। पंचकूला एटीएस थाना का क्षेत्र राज्य का उत्तरी, पश्चिमी और मध्य हिस्सा होगा जबकि गुरुग्राम एटीएस थाना का क्षेत्र दक्षिणी और एनसीआर बेल्ट होगी। पंचकूला थाने के दायरे में पंचकूला अम्बाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, कैथल, हिसार, हांसी, फतेहाबाद, जींद, सिरसा, रोहतक, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल किए गए हैं। गुरुग्राम एटीएस थाना के दायरे में गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले रखे गए हैं। इस तरह पहली बार आतंकवाद संबंधी मामलों के लिए हरियाणा को दो संचालन क्षेत्रों में बांटा गया है। जानिए… किस एचपीएस का कहां हुआ तबादला नाम पहले अब



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles