spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

15.43 करोड़ से सुधरेंगी लोहारू की 19.29 किमी की सड़कें:विधायक फरटिया बोले- किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा लाभ




हरियाणा सरकार के लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विभाग ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर 1543.15 लाख रुपए (लगभग 15.43 करोड़ रुपये) खर्च किए जाएंगे। इसके तहत 19.29 किलोमीटर लंबी सड़कों का विशेष मरम्मत, सुदृढ़ीकरण और आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण किया जाएगा। लोहारू विधायक राजबीर फरटिया ने इन कार्यों की स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उद्देश्य विधायक राजबीर फरटिया ने बताया कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए थे, जिन्हें अब मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष मरम्मत कार्य शामिल स्वीकृत परियोजनाओं में गरवां संपर्क मार्ग (2.50 किमी, 208.21 लाख रुपए), लिलस-ढाणी सिलावाली मार्ग (3.32 किमी, 228.74 लाख रुपए), रूपाणा-धूलकोट खेड़ा संपर्क मार्ग (2.90 किमी, 409.32 लाख रुपए) और गैंडावास संपर्क मार्ग (1.80 किमी, 99.34 लाख रुपए) का विशेष मरम्मत कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, आजमपुर संपर्क मार्ग, ढाणी गंगाबिशन मार्ग, कासनी कलां संपर्क मार्ग, कासनी खुर्द संपर्क मार्ग, रामपुरा बेरी-राजस्थान बॉर्डर मार्ग, बारडू मुगल संपर्क मार्ग, जीएचएस नकीपुर मार्ग, पहाड़ी माता मंदिर मार्ग तथा बाला जी मंदिर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक स्थानों पर चौड़ीकरण के कार्य भी स्वीकृत हुए हैं। 1543.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इन सभी कार्यों पर कुल 1543.15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप सभी कार्य शीघ्र शुरू करें और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करें। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती विधायक राजबीर फरटिया ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। सड़कें मजबूत होने से किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों का सफर आसान होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी लोहारू विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। राजबीर फरटिया के प्रयासों की सराहना क्षेत्र के लोगों ने इन सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक राजबीर फरटिया के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से जर्जर हो चुकी इन सड़कों के सुधरने से आवागमन सुरक्षित, सुगम और तेज होगा तथा क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles