spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा-पुलिस भर्ती की दौड़ में गिरा,परिवार बोला-सिस्टम ने जान ली:समय पर इलाज नहीं मिला, वायरल VIDEO पर चेयरमैन बोले-फर्जी है; पत्नी 7 माह की प्रेग्नेंट




हरियाणा पुलिस की वर्दी पहनने का सपना लेकर महेंद्रगढ़ का कपिल पंचकूला पहुंचा था, लेकिन एक जुलाई को हुई दौड़ के दौरान उसकी हार्ट बीट बढ़ी और वो मौके पर ही गिर गया। चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में कपिल ने दम तोड़ दिया। कपिल की मौत पर अब परिवार ने सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। कपिल के पिता हीरालाल का कहना है कि अगर उनके बेटे को समय रहते उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच जाती।
हीरालाल के अनुसार, उनके बेटे की पत्नी 7 माह की प्रेग्नेंट हैं और बार-बार रोकर बेसुध हो जाती है। कपिल की 3 साल की एक बेटी को अभी तक पता ही नहीं कि उसके पिता अब दुनिया में नहीं हैं। उधर, परिवार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए न्याय की मांग की है। कपिल की मौत के बाद गांव में आक्रोश है और ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। आखिरी बार पिता से बात की, जानिए क्या कहा… सरपंच बोले-गांव का बेटा, न्याय के लिए आंदोलन होगा सैदापुर गांव के सरपंच विकास यादव ने बताया कि गांव ने एक होनहार युवा खोया है। सिस्टम की लापरवाही के कारण उसकी जान गई है। गांव में पंचायत हुई है, जिसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश सरकार मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दे, क्योंकि अब 2 बच्चों की जिम्मेदारी उस पर आ गई है। रात को अटेली मंडी में कैंडल मार्च भी निकाला गया, जिसमें कपिल के पिता भी शामिल हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक युवक का VIDEO वायरल सोशल मीडिया पर हरियाणा पुलिस भर्ती की दौड़ प्रक्रिया से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे कपिल का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कपिल उठने की कोशिश करता है, फिर गिर जाता है। 2 युवक उसके पास बैठे नजर आ रहे हैं, उसे बोतल से एक युवक पानी भी पिला रहा है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी इस वीडियो को अपने X हैंडल से पोस्ट किया है। जिसके बाद हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने लंबी-चौड़ी सफाई वाली पोस्ट फेसबुक पर डाली है। अब जानिए चेयरमैन हिम्मत ने सफाई में क्या लिखा…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles