![]()
बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के भूरेड़ी गांव में रहने वाले 66 वर्षीय रामशरण निषाद ने सोमवार देर शाम केन नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना भूरागढ़ पुल के पास हुई। पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामशरण निषाद पुत्र भैरम सोमवार शाम भूरागढ़ केन नदी पुल पर पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने पुल से नीचे छलांग लगा दी। राहगीरों ने उन्हें कूदते देखा और तुरंत भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद साहू को सूचना दी। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज आनंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से रामशरण को पानी से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। टीबी के चलते कई बार आत्महत्या के प्रयास घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनके पुत्र मनीराम ने बताया कि उनके पिता रामशरण टीबी रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने बताया कि पिता ने पहले भी तीन बार नदी में कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन हर बार राहगीरों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने नशे में धुत व्यक्ति को भी बचाया इसी दौरान जब पुलिस रामशरण को नदी से निकालकर पुल पर चढ़ा रही थी, तभी एक नशे में धुत व्यक्ति भी नदी में कूदने पहुंचा। चौकी इंचार्ज आनंद साहू ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। शराबी ने काफी विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उसे किसी तरह पकड़कर चौकी ले आई और उसके परिजनों को सूचित किया।
Source link
बांदा में टीबी रोगी ने नदी में कूदकर की आत्महत्या:भूरागढ़ पुल पर किया छलांग, पुलिस ने शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा







