spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में एक्सीडेंट से BJP बूथ अध्यक्ष की मौत:कार ने बुलेट बाइक में मारी टक्कर, 3 बच्चों के पिता थे




यमुनानगर के अग्रसेन कॉलोनी निवासी एवं भाजपा बूथ अध्यक्ष देवी दयाल वर्मा (46) की आज गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा व्यासपुर रोड पर हरनौली अड्डे के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार फिगो कार ने उनकी बुलेट बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल देवी दयाल को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार ड्राइवर वाहन को खेतों में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर के बाद दूर जाकर गिरी बुलेट बाइक जानकारी के अनुसार अग्रसेन कॉलोनी निवासी देवी दयाल वर्मा प्लाइवुड उद्योग से निकलने वाली स्क्रैप खरीदने-बेचने का काम करते थे। गुरुवार को वह एक फैक्ट्री से माल लोड करवाने के बाद अपनी बुलेट बाइक पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह व्यासपुर रोड स्थित हरनौली अड्डे के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही फिगो कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कई मीटर दूर जाकर गिरी, जबकि देवी दयाल उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और दोनों पैरों में भी गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में उतर गई। ड्राइवर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया और कार वहीं छोड़ गया। लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे, तीन बच्चों को छोड़ गए देवी दयाल के परिचित तरुण कांबोज ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत उनके परिचितों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तरुण कांबोज ने बताया कि देवी दयाल वर्मा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह अपने पीछे परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग तरुण कांबोज ने पुलिस से मांग की है कि फरार कार ड्राइवर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles