spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Punjab SIT Visits Bahbal Kala & Bargari Incident Sites


एक्ट्रेस एवं भाजपा सांसद कंगना रनोट।- फाइल फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनोट मानहानि मामले में बठिंडा अदालत में पेश हुईं। हालांकि, कंगना ने कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से अपनी हाजिरी लगवाई और दलीलें पेश कीं। इस दौरान कंगना के वक

.

सुनवाई के दौरान कंगना के कानूनी सलाहकार ने अदालत में दलील देते हुए कहा कि कंगना की टिप्पणी से पूरे पंजाब या देश में बेबे महिंदर कौर का सम्मान कम नहीं हुआ है, बल्कि इसके विपरीत उनका मान-सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है। वकील ने कोर्ट के सामने यह भी पक्ष रखा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद देश-विदेश से माता महिंदर कौर को काफी लोगों ने सम्मानित किया है और उन्हें आर्थिक सहायता (पैसे) भी मिली है। (पढ़ें पूरी खबर)

बरनाला में तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश

बरनाला में गुरुद्वारा साहिब के पास बने तालाब में नवविवाहिता का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्‌ठा हो गए। स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच लग रही है।

दोनों हाथों में लाल चूड़ा पहना हुआ था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हाल ही में शादी हुई थी। पुलिस को तालाब के किनारे से ही महिला की चप्पलें और उसकी चुन्नी भी बरामद हुई है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। मामला गांव ताजोके का है। (पढ़ें पूरी खबर)

अगले महीने आएंगे PM नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त में पंजाब दौरे पर आएंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री इस दौरान एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और राज्य को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। हालांकि, दौरे की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

इससे पहले 1 फरवरी को पीएम जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे थे। यहां उन्होंने माथा टेका और संत निरंजन दास से मुलाकात की थी। यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले दोआबा क्षेत्र में दलित वोटर्स को साधने के लिए भाजपा की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा माना गया था।

मोगा में जहर निगलकर विवाहिता ने की आत्महत्या, पति-सास पर केस

मोगा में दहेज और विदेश भेजने के लिए पैसों की मांग से परेशान विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के परिजनों ने लुधियाना के डीएमसी अस्पताल के बाहर ससुराल पक्ष के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकाली। मृतक महिला का एक बच्चा है।

मोगा सिटी पुलिस ने दहेज और विदेश भेजने के नाम पर प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लुधियाना के गांव झांडे के रहने वाले हरजिंदरपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नवदीप कौर का विवाह 8 सितंबर 2024 को मोगा के जगदेव सिंह गिल के साथ हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

संगरूर में कार टक्कर के बाद नहर में बहा बच्चा,18 घंटे बाद मिला शव

संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में सड़क हादसे में नहर में बहे 10 वर्षीय बच्चे का शव 18 घंटे के बाद बरामद कर लिया गया है। घटना बुधवार देर शाम की है जब गांव नंगला के रहने वाले हरनैब सिंह अपने 10 वर्षीय बेटे एकम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे।

जब वे सुनीम-जाखल मुख्य मार्ग से गुजर रही घग्गर ब्रांच नहर के किनारे बनी बख्शीवाला-नदामपुर सड़क पर पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक पर पीछे बैठा एकम सिंह हवा में उछलकर सीधे घग्गर ब्रांच नहर के गहरे पानी में जा गिरा और तेज बहाव के कारण देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

राजपुरा में फायरिंग करने वाले दो शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

पटियाला पुलिस को राजपुरा स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी कार्यालय पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो शूटरों को धर दबोचा है। क्रॉस फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि इस गैंग के मुख्य सरगनाओं और इस नेटवर्क के पीछे छिपे सफेदपोश चेहरों का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

CM भगवंत मान बेंगलुरु के लिए निकले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक सप्ताह के स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह एक निजी प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रहकर प्राकृतिक उपचार, योग, ध्यान और विशेष आहार योजना के जरिए स्वास्थ्य लाभ लेंगे।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, उनकी अनुपस्थिति के बावजूद सरकार का नियमित कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री पिछले काफी समय से लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों, प्रशासनिक बैठकों और सरकारी गतिविधियों में व्यस्त रहे।

लगातार यात्राओं और व्यस्त दिनचर्या के चलते उन्हें थकान की शिकायत हुई थी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्होंने एक सप्ताह का स्वास्थ्य कार्यक्रम तय किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

बहबल कलां गोलीकांड और बरगाड़ी कांड में SIT एक्शन में

बरगाड़ी बेअदबी कांड और बहबल कलां गोलीकांड मामलों की जांच के लिए आज (गुरुवार को) विशेष जांच टीम (SIT) घटनास्थलों का दौरा करेगी। डीआईजी हरजीत सिंह के नेतृत्व में SIT फरीदकोट पहुंचेगी।

दोपहर 1 बजे टीम बुरज जवाहर सिंह वाला जाएगी। इसके बाद पौने 2 बजे बरगाड़ी पहुंचेगी। करीब ढाई बजे टीम का बहबल कलां दौरा तय है। इसके बाद शाम 4 बजे SIT बाजाखाना थाने की पुलिस चौकी में रिकॉर्ड और केस प्रॉपर्टी की जांच करेगी।

ज्ञानी रघबीर सिंह के बयान के बाद टीम एक्शन मोड में आई है। SIT पहले ही विजय सांपला, गगनदीप सिंह बराड़ और मालविंदर सिंह जग्गी से इस मामले में पूछताछ कर चुकी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles