spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम के स्कूल में छात्रों में मारपीट VIDEO:MUN इवेंट के दौरान चले लात-घूंसे, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, मामूली बात को लेकर विवाद




गुरुग्राम के पालम विहार स्थित जेम्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘Morpheus-2026’ MUN (मॉडल यूनाइटेड नेशंस) कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में झड़प हो गई। एक मामूली विवाद ने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए और कुर्सियों से भी हमला किया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ छात्र मिलकर एक अन्य छात्र की पिटाई करते दिख रहे हैं। पालम विहार थाना प्रभारी के अनुसार, यह विवाद कार्यक्रम में भाग लेने आए अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के बीच हुआ था। हालांकि, अभी तक स्कूल प्रशासन या किसी भी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को जारी किया नोटिस पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन और संबंधित छात्रों के दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर तलब किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक बातचीत में स्कूल प्रबंधन ने दावा किया है कि दोनों छात्रों और उनके परिवारों के बीच आपसी समझौता करा दिया गया है। इस पूरे मामले पर स्कूल प्रबंधन ने मीडिया से कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles