![]()
रेवाड़ी में वीरवार- शुक्रवार की रात जड़थल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेंड के दौरान एसआई को गोली लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांव में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। घायल बदमाशों में मोहन बोलनी रेवाड़ी और गोबिंद खुशखंडा थाना राजस्थान का रहने वाला है। दोनों बदमाशों के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या प्रयास, फिरौती, चोरी और डकैती समेत 25 अधिक केस दर्ज हैं। मुठभेंड की सूचना के बाद डीएसपी हैडक्वाटर रविंद्र कुमार और डीएसपी क्राइम सुरेंद्र श्योराण के साथ शहर थाना एसएचओ सूबे सिंह व गोकल गेट चौकी इंजार्च नरेश पुलिस टीम के साथ ट्रॉमा सेंटर पहुंचें। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 28 जून को की थी फायरिंग डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि धारूहेड़ा सीआईए को 28 जून को बखापुर में फायरिंग के आरोपी कच्चे रास्ते से रावता से जड़थल की तरफ जा रहे हैं। सूचना के बाद सीआईए इंजार्च योगेश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी की। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस ने रूकने का इशारा किया, आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसआई फखरूद्दीन को बदमाशों की गोली लगी। बूल्टप्रूफ जैकेट के चलते वह बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पांव में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। एक रेवाड़ी, दूसरा रास्थान का उन्होंने बताया कि मोहन रेवाड़ी के बोलनी गांव का रहने वाला है। उस पर पहले से हत्या प्रयास, लूट डकैती, फिरौती और चोरी इत्यादि के 8-9 केस दर्ज हैं। दूसरा आरोपी राजस्थान के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला गोविंद है। जिस पर पहले से हत्या, हत्या प्रयास, लूट, डकैती और फिरौती जैसे 14- 15 केस हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपियों की हिस्ट्री खंगाल रही है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद आरोपियों को पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताद की जाएगी। रतिराम ने दी थी शिकायत गांव बखापुर निवासी रतिराम ने कसोल थाना पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि 28 जून को पल्सर बाइक पर तीन युवक आए और फायरिंग कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद कसोला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। हालांकि तब पुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर पाई थी।
Source link
रेवाड़ी में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़:2 के पांवों में लगी गोली; पहले 25 केस; SI बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाए







