spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में चलती ट्रेन में लावारिस मिला बच्चा:सीट पर छोड़ गए 6 माह का मासूम; पास में मिला कपड़ों का बैग और टिकट




दिल्ली से चलकर चंडीगढ़ की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में कोई अज्ञात व्यक्ति करीब 6 माह के मासूम बच्चे को लावारिस हालत में सीट पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जब इस अकेले रोते हुए बच्चे पर नजर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पानीपत GRP (राजकीय रेलवे पुलिस) की टीम डिब्बे में पहुंची और बच्चे को कब्जे में लेकर तुरंत जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके से बच्चे के कपड़ों का एक बैग और एक रेल टिकट भी बरामद हुआ है। सहयात्रियों ने दी सूचना, बोगी में मच गया हड़कंप मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना की तरह दिल्ली से चलकर पानीपत के रास्ते चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी। ट्रेन जब पानीपत स्टेशन के नजदीक पहुंचने वाली थी, तभी स्लीपर कोच के यात्रियों ने देखा कि एक सीट पर करीब 6 माह का एक मासूम बच्चा अकेला लेटा हुआ है और रो रहा है। काफी देर तक जब बच्चे के पास कोई नहीं आया, तो यात्रियों ने आसपास की सवारियों से पूछताछ की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी जीआरपी को दी। कपड़ों का बैग और टिकट बरामद, अस्पताल में कराया भर्ती ट्रेन जैसे ही पानीपत रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी, जीआरपी थाना पुलिस की टीम तुरंत स्लीपर डिब्बे के अंदर दाखिल हुई। पुलिस ने मासूम बच्चे को सुरक्षित अपनी गोदी में लिया। जांच के दौरान सीट पर बच्चे के पास से एक बैग भी मिला, जो छोटे बच्चों के कपड़ों और दूध आदि के सामान से भरा हुआ था। इसके साथ ही पुलिस को वहीं से एक यात्रा टिकट भी बरामद हुआ है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बच्चा छोड़ने वाला शख्स किस स्टेशन से सवार हुआ था। जीआरपी ने बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की विशेष टीम बच्चे के स्वास्थ्य की गहनता से जांच कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles