spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में खुले सीवरेज गड्ढों पर सवाल:बरसात में हादसे का खतरा बढ़ा; दुकानदारों ने उठाई सुरक्षा की मांग




पठानकोट के रेलवे रोड स्थित एपीके रोड पर सीवरेज मेनहोल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को लेकर स्थानीय दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नगर निगम और नगर सुधार ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बरसात के मौसम में खुले गड्ढों को आम लोगों के लिए गंभीर खतरा बताया। दुकानदार यतिन महाजन और समाज सेवक रजत बाली ने कहा कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के दुर्घटनाग्रस्त होने का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे स्थित दुकानों तक ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रजत बाली बोले- पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम हो समाज सेवक रजत बाली ने संबंधित विभागों से निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने गड्ढों के चारों ओर मजबूत बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड और रात के समय रिफ्लेक्टर या पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने और तब तक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की अपील की है। वहीं, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सौरभ बेहल ने बताया कि यह कार्य क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही। सीवरेज संबंधी समस्या के स्थायी समाधान के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles