spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में एकेडमी संचालक ने छात्र से की मारपीट,:VIDEO वायरल होने पर पुलिस एक्शन में आई, BSF की तैयारी को लिया था दाखिला




बठिंडा जिले के भुच्चो मंडी स्थित ‘अकाल फिजिकल एकेडमी’ के संचालक पर एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। खास बात यह है कि यह मारपीट एकेडमी परिसर में नहीं, बल्कि छात्र के निजी पीजी (पेइंग गेस्ट) में घुसकर की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पट्टी बांधने गया था छात्र, कमरे में घुसकर पीटा पीड़ित छात्र प्रभदीप ने बताया कि वह बीएसएफ (BSF) भर्ती की तैयारी के लिए अकाल एकेडमी में आया था। एकेडमी में रहने की उचित व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाएं न मिलने के कारण वह पास के ही एक पीजी में कमरा लेकर रह रहा था। घटना वाले दिन उसके एक सहपाठी (क्लासमेट) के पैर में चोट लग गई थी। प्रभदीप उसके पैर पर पट्टी करने के लिए उसके कमरे में गया था। इसी दौरान एकेडमी संचालक वहां पहुंचा और उसने छात्र के साथ बुरी तरह मारपीट की। “मार भी देता तो जिम्मेदारी नहीं थी”— संचालक की धमकी पीड़ित छात्र की मां सुरजीत कौर ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने बेटे की पिटाई को लेकर एकेडमी संचालक से फोन पर बात की और सवाल पूछा, तो संचालक ने बेहद शर्मनाक और धमकी भरा लहजा अपनाया। पीड़ित की मां के अनुसार, संचालक ने कहा— “अगर मैं बच्चे को मार भी देता, तो भी मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। पुलिस ने लिया स्वतः संज्ञान, डीएसपी बोले— कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बठिंडा पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। भुच्चो के डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को जांच के लिए भेजा गया है और चौकी इंचार्ज गुरप सिंह को इस मामले की कमान सौंपी गई है। डीएसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोप सही पाए जाने पर एकेडमी संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles