![]()
मोहाली के नयागांव में देर रात खूनी वारदात सामने आई। पुल के पास स्थित एक खंडहर बिल्डिंग में कुछ युवकों ने दो दोस्तों पर तलवार और चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को चंडीगढ़ के पीजीआई ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान करण (18) निवासी खुड्डा अलीशेर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। खंडहर बिल्डिंग में हुआ विवाद, फिर हुआ हमला स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस खंडहर बिल्डिंग में वारदात हुई, वहां लंबे समय से युवकों का जमावड़ा लगता था। आरोप है कि यहां नशा करने और बेचने का काम भी चलता है। बताया जा रहा है कि देर रात कुछ युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद सुबह करीब 10:30 बजे मामला खूनी संघर्ष में बदल गया और हमलावरों ने तलवारों और चाकुओं से हमला कर दिया। इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे है…
Source link
मोहाली में युवक की हत्या:खंडहर बिल्डिंग में तलवार-चाकुओं से हमला; दूसरा गंभीर, लोगों ने कहा- यहां चलता है नशे का अड्डा







