spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बठिंडा में खुली पहली हाईटेक फूड टेस्टिंग लैब:कृषि मंत्री खुडियां ने किया उद्घाटन, दूसरे राज्यों पर निर्भरता खत्म; किसानों को बड़ी राहत




बठिंडा में आज राज्य की पहली अत्याधुनिक फूड टेस्टिंग लैब का उद्घाटन किया गया। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने इस लैब का उद्घाटन किया, जिससे किसानों को अब खाद्य उत्पादों की जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री खुडियां ने बताया कि पहले किसानों को अपने खाद की जांच के लिए अन्य राज्यों में जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था। नई लैब से यह प्रक्रिया अब पंजाब में ही पूरी हो सकेगी, जिससे किसानों का समय और संसाधन बचेंगे। लैब की स्थापना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस लैब की स्थापना से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बठिंडा पहुंचने पर कृषि मंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे डेढ़ घंटे से बठिंडा में थे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उन्हें यह नहीं बताया कि उन्हें कहां जाना है। श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित श्री अकाल तख्त साहिब से मिले निमंत्रण के संबंध में पूछे जाने पर मंत्री खुडियां ने कहा कि वह निमंत्रण की प्रकृति को देखेंगे और यह भी विचार करेंगे कि उन्हें किस तरह बुलाया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर सिख का यह कर्तव्य है कि वह श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति समर्पित रहे। व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए मंत्री ने अपने विरोधियों पर भी टिप्पणी की और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को पांच साल के लिए चुना गया है। वह अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मंदिर प्रबंधन को इस पर ध्यान देना चाहिए और व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles