spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पलवल में घर बुलाकर प्रेमिका पर हमला:युवक ने फावड़े से वार किया, अन्य युवती से संबंध को लेकर हुई कहासुनी




पलवल के मुंडकटी थाना क्षेत्र के खैटला गांव में एक युवक पर अपनी प्रेमिका को शादी करने की बात कह कर अपने पास बुलाया और फिर उस पर हमला कर घायल कर दिया। फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर पुलिस ने लोकेश नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुंडकटी थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार, पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वकालत की पढ़ाई कर चुकी है और पिछले करीब पांच साल से लोकेश के संपर्क में थी। पीड़िता का आरोप है कि लोकेश ने उससे शादी का वादा किया था और दोनों की शादी भी तय हो चुकी थी। इसी सिलसिले में लोकेश ने युवती को अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच हुई कहासुनी पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि जब वह वहां पहुंची तो उसे पता चला कि लोकेश के किसी अन्य युवती से संबंध हैं। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात में लोकेश ने फावड़े से उस पर हमला किया और मारपीट की। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि लोकेश ने उसका मोबाइल फोन, बैग और नकदी भी लूट ली। घायल होने के कारण वह तुरंत शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles