spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में 28 लाख की सड़क 4 दिन में टूटी:घटिया सामग्री लगाने का आरोप, PWD ने निर्माण रद्द किया, दोबारा बनाई जाएगी




नूंह जिले के पिनगवां खंड में जहटाना-रसूलपुर मार्ग पर बनी 600 मीटर लंबी सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद खराब होने लगी है। लगभग 28 लाख रुपए की लागत से बनी यह सड़क तीन से चार दिन में ही उखड़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की ऊपरी परत कई स्थानों से उखड़ गई है। डामर की जगह बजरी दिखाई दे रही है, और सड़क के किनारों पर फिनिशिंग का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि सड़क पर बाइक फिसलने की घटनाएं शुरू हो गई हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठाई आपत्ति ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर कई बार आपत्तियां उठाई गई थीं। हालांकि, ठेकेदार ने इन शिकायतों को नजरअंदाज कर जल्दबाजी में काम पूरा कर दिया। उनका सवाल है कि 28 लाख रुपए की लागत से बनी सड़क यदि चार दिन भी नहीं टिक पाई, तो निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठते हैं। जांच में नहीं पाई गई गुणवत्ता : एक्सईएन मामले की शिकायत जिला उपायुक्त से की गई, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्रवाई की। PWD के कार्यकारी अभियंता (XEN) प्रदीप सिंधु ने बताया कि 21 जून को शिकायत मिलने पर विभागीय जांच कराई गई। जांच में सड़क निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते निर्माण कार्य को रद्द कर दिया गया है। ठेकेदार को दिए दोबारा बनाने के निर्देश विभाग ने संबंधित ठेकेदार को सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए हैं और जल्द ही निर्धारित मानकों के अनुसार पुनर्निर्माण कराया जाएगा। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि केवल सड़क दोबारा बनवाना पर्याप्त नहीं है। उनकी मांग है कि यदि निर्माण में लापरवाही या वित्तीय अनियमितता हुई है, तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles