spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:फौजी का मकान भी तोड़ा; महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस से हुई बहस




फरीदाबाद के साहूपुरा गांव में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मिलकर यहां अवैध रूप से किए गए निर्माणों को गिरा दिया। इस तोड़फोड़ अभियान के दौरान मौके पर काफी हंगामा और तनाव देखने को मिला। इस कार्रवाई के दौरान लेह-लद्दाख में तैनात सेना के एक सूबेदार के मकान को भी अवैध बताते हुए उसका कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया। फौजी के घर पर हुई इस कार्रवाई से स्थानीय लोग भड़क गए और वहां मौजूद महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया। इस दौरान महिलाओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई। हालांकि, हंगामे के बावजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला और अपनी कार्रवाई को जारी रखा। अधिकारियों का कहना है कि इस इलाके में बिना सरकारी मंजूरी के अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई जा रही थीं, जिसके कारण नियमों के तहत यह कदम उठाना जरूरी था। महिलाओं की पुलिसकर्मियों के साथ हुई बहस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब 4 प्लिंथ स्तर के निर्माण और लगभग 5 मकानों पर बुलडोजर चलाया। इनमें एक रिटायर्ड फौजी सूबेदार का मकान भी शामिल था। जैसे ही मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई, वहां मौजूद महिलाओं और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया और महिलाओं की पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। हालांकि प्रशासन ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और अभियान जारी रखा। ‘अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ 2 तरह की कार्रवाई करता है विभाग’ डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि जिले में जहां भी अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही हैं, वहां लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ 2 तरह की कार्रवाई करता है। पहली कार्रवाई अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की होती है, जबकि दूसरी कार्रवाई कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की होती है। उन्होंने बताया कि कई कॉलोनाइजरों के खिलाफ पहले ही मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। अधिकारियों की आम लोगों से अपील यजन चौधरी ने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट, दुकान या जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियों में निवेश करने वाले लोगों को बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यदि कोई व्यक्ति किसी जमीन या कॉलोनी के बारे में जानकारी लेना चाहता है तो वह डीटीपी के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई कॉलोनाइजर उन्हें गुमराह कर अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेचने का प्रयास करता है तो उसकी शिकायत विभाग को दें, ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles