![]()
लुधियाना जिले में खन्ना के बूथगढ़ गांव में एक नवविवाहित दंपती ने जहरीला पदार्थ निगल कर सुसाइड कर लिया। परिवार ने रिश्तेदार भाभी पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक गुरकरमदीप सिंह (31) पेशे से आर्किटेक्ट थे। उन्होंने करीब चार महीने पहले 23 वर्षीय जैसमीन नागरा से प्रेम विवाह किया था। परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह रिश्ता दुखद अंत तक पहुंच गया। भाभी पर ब्लैकमेल करने के आरोप मृतक की मां सिंदरपाल कौर के अनुसार, गांव की नवजोत कौर उर्फ दीप, जो रिश्तेदारी में गुरकरमदीप की भाभी लगती है, शादी के बाद भी उनसे संपर्क में थी। परिवार का आरोप है कि नवजोत कौर पैसे मांगकर गुरकरमदीप को ब्लैकमेल कर रही थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, गुरकरमदीप पिछले कुछ समय से तनाव में थे। जिसके चलते रविवार की रात शाम मानसिक दबाव बढ़ने पर उन्होंने घर में रखी जहरीली दवा निगल ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति की मौत के बाद पत्नी ने खाया जहर पति की मौत की खबर सुनकर जैसमीन पूरी तरह टूट गईं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह लगातार रो रही थीं और जीवन के प्रति निराशा व्यक्त कर रही थीं। कुछ समय बाद उन्होंने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक की मां के बयान के आधार पर नवजोत कौर उर्फ दीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
Source link
खन्ना में नवविवाहित दंपती ने किया सुसाइड:भाभी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज







