spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरुग्राम पुलिस का दावा-पंजाब CM के VIDEO की रिपोर्ट फर्जी:शिकायतकर्ता बोला- फेक रिपोर्ट बनाने को कार में ₹10 लाख डाले, जींद-सिरसा के युवकों पर FIR




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम के डीएलएफ थाने में जींद के अंकित व सिरसा के अरुण महेंद्रू को नामजद करते हुए FIR दर्ज कर ली गई है। जिसमें पंजाब के कई बड़े अधिकारियों के नामों का भी जिक्र है। यह एफआईआर सिरसा निवासी शिकायतकर्ता डिजिटल फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी के बयान पर दर्ज हुई है। जस्सी का कहना है कि उन पर दबाव बनाकर इस वीडियो के संबंध में फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई गई। उन्हें कहा गया था कि वे इस वीडियो को डीपफेक बता दें। इसके लिए उनकी गाड़ी में 10 लाख रुपए रखे गए। दावा है कि जिन दोनों युवकों पर एफआईआर हुए, वे उस लैब के कर्मचारी ही नहीं हैं। जिन लैब से रिपोर्ट देने का दावा है, वे लैब कहीं हैं ही नहीं। जिस वीडियो पर विवाद है, जिसमें भगवत मान जैसा व्यक्ति सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब का छींटा मारते दिख रहा था। यह वीडियो NRI जगदीप उर्फ जगमनदीप समरा ने अक्टूबर 2025 में वायरल किया था। बाद में सीएम मान ने इसे फेक बताया था। इसी वीडियो के आधार पर सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब ने सीएम भगवंत मान को गुरू दोखी (गुरू विरोधी) और खालसा पंथ विरोधी करार दिया था। पहले जानिए जसप्रीत की ओर से दर्ज एफआईआर में क्या… अब पढ़िए… CM के विवादित वीडियो का पूरा मामला कांग्रेस MLA ने पोस्ट में किया दावा पंजाब में कपूरथला जिले की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा ने 21 जून को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर दावा किया कि पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 17 जून को सीएम भगवंत मान के विवादित वीडियो से जुड़ी झूठी जांच रिपोर्ट मीडिया के सामने पेश की। —————- यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम पुलिस ने नकारा CM मान पर खैहरा का दावा: कांग्रेस MLA बोले-वीडियो की झूठी रिपोर्ट बनाने वाला लैब संचालक अरेस्ट, गुरुग्राम पुलिस बोली- कोई रेड नहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित वीडियो से जुड़े कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा के दावे को गुरुग्राम पुलिस ने सिरे से नकार दिया है। खैहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया कि गुरुग्राम पुलिस ने भगवंत मान के वीडियो की झूठी रिपोर्ट बनाने वाले लैब संचालक को अरेस्ट कर लिया है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles