spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

राम मंदिर मामले पर केजरीवाल का वीडियो संदेश:ट्रस्ट महासचिव को हटाने की उठी मांग; बोले- चंदा चोरी का जनता मांग रही जवाब




आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे की चोरी को लेकर एक वीडियो संदेश जारी कर सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखे हमले किए हैं। केजरीवाल ने दावा किया है कि मंदिर में करोड़ों रुपये के कैश और हीरे-जवाहरात की चोरी हुई है। जिससे देश का हर राम भक्त और सनातनी गहरे दुख में है। वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर में अरबों रुपये के चढ़ावे की चोरी हो गई है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश चोरी हुआ है। आप लोग मंदिर जाते हैं, भगवान के सामने पैसे और हीरे-जवाहरात चढ़ाते हैं। लगभग 200 करोड़ का कैश और हीरे-जवाहरात के कई बक्से गायब हो चुके हैं। इस बात से हर राम भक्त और सनातनी बेहद दुखी है। ट्रस्ट महासचिव पर साधा निशाना केजरीवाल ने इस पूरे मामले में ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के महासचिव चंपत राय की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा बनाया गया एक ट्रस्ट चलाता है। ट्रस्ट में चंपत राय जनरल सेक्रेटरी हैं, जो इसके सर्वेसर्वा हैं और पूरा मैनेजमेंट उन्हीं के हाथ में है। सबसे ज्यादा आरोप भी उन्हीं के ऊपर लग रहे हैं। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि “चंपत राय कौन हैं, कहां से आए हैं? वह न कोई संत हैं, न महात्मा हैं, तो फिर वह किसके आदमी हैं। इतनी बड़ी चोरी, कार्रवाई क्यों नहीं अरविंद केजरीवाल ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद चंपत राय को पद से हटाया नहीं गया है। उन्होंने प्रशासन को घेरते हुए कई सवाल करते हुए कहा कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अभी तक मंदिर का मैनेजमेंट चंपत राय के ही हाथों में क्यों है। क्या उन्हें सारे सबूत मिटाने के लिए समय दिया जा रहा है। क्या गवाहों को पलटने का मौका दिया जा रहा है, आखिर उन्हें कौन बचा रहा है। जनता मांग रही मामले में जवाब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों के मन में घटना को लेकर बहुत सारे सवाल हैं। उन्होंने साफ किया कि वह आने वाले दो-तीन दिनों में जनता के सामने इस मुद्दे से जुड़े बाकी के सवाल भी रखेंगे। फिलहाल, देश की जनता पूरे मामले पर जवाब चाहती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles