spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, VIDEO:ड्राइवर जिंदा जला, गाड़ी की नंबर प्लेट गायब; मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस पहुंची




जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लग गई। इस घटना में गाड़ी के अंदर मौजूद ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने जलती हुई गाड़ी देखी और तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। उन्होंने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। गाड़ी की नंबर प्लेट भी गायब थी, जिससे उसके मालिक का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका वहीं, कुछ आशंकाएं यह भी जताई जा रही हैं कि यह किसी जानबूझकर की गई वारदात का नतीजा हो सकता है। गाड़ी फोलड़ीवाल के पास खेतों में एक छप्पड़ (तालाब) के पास मिली है, जिससे हत्या के बाद शव को गाड़ी में डालकर जलाने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles