सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम महिला जसप्रीत कौर को नए मकान की चाबी सौंपते हुए
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में आज रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्सव के रूप में मनाया। इस मौके पर डेरा प्रमुख राम रहीम ने स्वयं विभिन्न योग क्रियाएं कर लोगों को नियमित योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सभी को दैनिक दिनचर्या
.
डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अंतरराष्ट्रीय संगीत दिवस और फादर्स डे पर गुरमीत राम रहीम ने कहा, समाज के सक्षम लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंदों और असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आएं।
डैप्थ कार्यक्रम (नशा व बुराईयां छुड़वाने का कार्यक्रम) के दौरान महाराष्ट्र के सासावार स्थित ममता बाल सदन नाम से एनजीओ द्वारा संचालित अनाथ आश्रम की प्रभारी स्मिता ने आश्रम में रह रहे बच्चों की शिक्षा और देखभाल को लेकर सहयोग की अपील की गई। इस पर राम रहीम ने आश्रम के बच्चों की पढ़ाई, पालन-पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और उनके विवाह तक का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की। इस घोषणा की साध-संगत ने सराहना की।

जसप्रीत कोर को नए मकान की चाबी सौंपते हुए डेरा प्रमुख राम रहीम

डेरा प्रमुख राम रहीम योगा करते हुए
नए मकान की चाबी मिली तो जसप्रीत हुई भावुक
पंजाब के संगरूर जिले के गांव कमोमाजरा निवासी 20 वर्षीय जसप्रीत कौर को नए मकान की चाबी सौंपी गई। जसप्रीत कौर के पिता का वर्ष 2021 में निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगा। परिवार जिस मकान में रह रहा था, उसकी हालत बेहद खराब थी।
बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और कई बार परिवार को पड़ोसियों के घरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता था। जसप्रीत कौर ने डेरा प्रमुख को बताया तो उनके लिए नया मकान बनवाने का निर्णय लिया। नए घर की चाबी मिलने पर जसप्रीत कौर, उसकी माता और उसका परिवार भावुक हो गया और सभी सेवादारों का आभार जताया। ये उनके लिए सपने से कम नहीं था।
94 वर्षीय इलम चंद ने मनवाया लोहा इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के शिक्षण संस्थानों की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की भी जानकारी दी। प्रशिक्षण पाकर वयोवृद्ध योगा प्रशिक्षक 94 वर्षीय इलम चंद इन्सां ने सैकड़ों इंटरनेशनल व नेशनल स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के खिलाड़ी 8 वर्ल्ड कप और 6 एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 38 स्वर्ण, 54 रजत और 41 कांस्य पदक जीत चुके हैं।
योगाभ्यास करवाया
वहीं, एमएसजी भारतीय खेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में हजारों योग साधकों, विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। सुबह सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में माता आसकौर जी आयुर्वेदिक अस्पताल के वरिष्ठ आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अजय गोपलानी व डॉ. शशी कांत ने योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया।







