spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सिरसा CDLU में क्लर्क ने किया सुसाइड:अकाउंट ऑफिस में निगला जहरीला पदार्थ; साथी को अस्पताल ले जाने का कहा था




सिरसा स्थित चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) के एक नियमित कर्मचारी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 46 वर्षीय प्रवीण कपूर के रूप में हुई है, जो सिरसा के गुरु नानक नगर का निवासी था और विश्वविद्यालय में लंबे समय से क्लर्क के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर और कर्मचारियों में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रवीण कपूर विश्वविद्यालय की अकाउंट ब्रांच में ड्यूटी पर मौजूद था। उस समय अधिकांश कर्मचारी कार्यालय से जा चुके थे। इसी दौरान उसने कथित रूप से जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसने अपने एक साथी कर्मचारी को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम घटना की सूचना मिलते ही प्रवीण कपूर के परिजन अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चलता रहा, लेकिन रविवार सुबह उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच पुलिस द्वारा की गई, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर किसी प्रकार के विवाद या आरोप सामने नहीं आए हैं। परिजनों ने नहीं लगाए कोई आरोप हुड्डा चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों ने किसी व्यक्ति या संस्था पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई है। विश्वविद्यालय ने जताया शोक सीडीएलयू की ओर से प्रो. अशोक शर्मा ने बताया कि प्रवीण कपूर विश्वविद्यालय के नियमित कर्मचारी थे। उनके निधन से पूरा विश्वविद्यालय परिवार दुखी है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत कर्मचारी के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles