spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में नहर में नारियल पकड़ने गया नाबालिग डूबा:दोस्तों के साथ नहाने आया था, बाड़ी माजरा पुल के पास हुआ हादसा




यमुनानगर में रविवार को पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए एक 15 वर्षीय लड़के के डूबने का मामला सामने आया है। हादसा बाड़ी माजरा पुल के पास हुआ। लड़के की पहचान राजेंद्र नगर निवासी वंश के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए तथा तलाश शुरू कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वंश अपने कुछ दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए गया था। इसी दौरान पानी में बह रहे एक नारियल को पकड़ने के लिए वह आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि नहर के तेज बहाव में आने से वह संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में डूब गया। दोस्तों ने डूबता देख मचाया शोर घटना के बाद साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम और गोताखोर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। गोताखोरों द्वारा नहर में किशोर की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। घटना के बाद परिजनों मौके पर पहुंचे और उसकी मां रूबी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए अभियान जारी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles