spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सड़कों पर उतरी आप… कहा- वीडियो फर्जी, तेज विकास से विरोधी घबराए




चंडीगढ़ | शिअद ने दावा किया कि सीएम मान को बचाने के लिए झूठी कहानी रची गई है। अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि सामने आया वीडियो यह स्पष्ट करता है कि आप के आह्वान पर आम जनता नहीं, बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ता ही प्रदर्शन स्थलों पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन फ्लॉप हुए हैं। कलेर ने आरोप लगाया कि आप ने मामले को राजनीतिक रंग देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने दुष्प्रचार को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब श्री अकाल तख्त साहिब ने सीएम की पेशी से संबंधित वीडियो सार्वजनिक की थी, तो सीएम ने स्वयं यह स्वीकार किया था कि विवादित वीडियो की फॉरेंसिक जांच कराई जानी चाहिए। मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू समेत कुछ चुनिंदा नेताओं ने मामले में सीएम का पक्ष लिया है, जबकि अधिकांश नेताओं ने विवाद पर चुप्पी साध रखी है। मोहाली में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि आप ने शिअद की पंथ विरोधी, पंजाब विरोधी गतिविधियों, प्रदेश की शांति व्यवस्था और सांप्रदायिक सद्भाव को भंग करने की कोशिशों के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन किए हैं। उन्होंने कहा, आज आप कार्यकर्ता ऐसी ताकतों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए न सिर्फ मोहाली, बल्कि पूरे पंजाब में सड़कों पर उतरे हैं। पंजाब के लोग इन साजिशों से पूरी तरह वाकिफ हैं और प्रदेश के हितों को बार-बार नुकसान पहुंचाने वालों को कभी सफल नहीं होने देंगे। चीमा ने कहा कि आप की सरकार ने नौजवानों को पारदर्शी तरीके से करीब 44000 सरकारी नौकरियां दी हैं। नौजवानों की ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए प्रदेश के गांवों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। करीब 45000 किमी सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को विश्व स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है, जबकि हर घर को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ मिल रहा है। चीमा ने कहा कि विकास कार्यों ने विरोधी पार्टियों को बेचैन कर दिया है। पंजाब में तेजी से तरक्की को हजम करने में असमर्थ शिअद अब घटिया राजनीति पर उतर आया है। सीएम की साफ छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो बनाकर वायरल करने की कोशिश की है। आप ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सीएम भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश के खिलाफ चिट्टा पार्टी (शिअद), ईडी पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के विरुद्ध पंजाब में विरोध प्रदर्शन किए। आप मंत्री, विधायक, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और विरोधी पार्टियों पर धर्म का दुरुपयोग करने, झूठा प्रचार करने, लोगों को गुमराह करने और प्रदेश की तरक्की को नुकसान पहुंचाने के लिए राजनीतिक साजिश रचने के आरोप लगाए। फरीदकोट, बरनाला और मानसा से लेकर कपूरथला, मोगा और गांव बादल तक प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने दावा किया कि विरोधी पक्ष झूठी अफवाहों और निजी हितों की राजनीति कर रहा है, जबकि सीएम ने पारदर्शी प्रशासन, रोजगार के मौके, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कल्याणकारी योजनाओं और विकासोन्मुख राजनीति के जरिए पंजाबियों का दिल जीता है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वीडियो फर्जी है। लोगों ने ऐसी बंटवारे की राजनीति को नकारा है और वे प्रदेश की तरक्की को भंग करने की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles