spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Hisar NEET Exam: Traffic Diversions & Free Bus Routes


हिसार में नीट एग्जाम को लेकर परीक्षा केंद्र का दौरा करते डीसी महेंद्र पाल व एसपी सिद्धांत जैन।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) कल 21 जून को हिसार के 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोपहर 2 से शाम 5:15 बजे तक होने वाली इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी और उनके अभिभावक हिसार पहुंचेंगे।

.

भीड़ और ट्रैफिक को संभालने के लिए हिसार पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली है। डीसी महेंद्र पाल और पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

परीक्षा के दिन शहर में जाम न लगे, इसके लिए डीएसपी संजीव कुमार को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस ने वाहन ड्राइवरों और परीक्षार्थियों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है।

हिसार में नीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का दौरा करते डीसी व एसपी।

हिसार में नीट परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का दौरा करते डीसी व एसपी।

इस तरह मुस्तैद नजर आएगी हिसार पुलिस …

इन 10 पॉइंट पर रहेगा अतिरिक्त बल : बरवाला चुंगी, सिविल अस्पताल मोड़, बस स्टैंड, तलाकी गेट, नागोरी गेट, परिजात चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक और डाबड़ा चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो होगी कार्रवाई : सड़क किनारे अनधिकृत रूप से वाहन खड़े करने पर सख्त पाबंदी है। नो-पार्किंग जोन से गाड़ियां तुरंत क्रेन द्वारा उठाई जाएंगी।

रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर रोक: आवश्यकता पड़ने पर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। भारी और बड़े वाहनों को शहर के अंदर आने के बजाय बाइपास मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

ऑटो ड्राइवरों को चेतावनी: एसपी ने ऑटो व अन्य वाहन ड्राइवरों को निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और सड़कों पर अव्यवस्थित ढंग से वाहन न रोकने की हिदायत दी है।

एडमिट कार्ड दिखाएं, फ्री बस सेवा पाएं

उपायुक्त महेंद्र पाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग (रोडवेज) विशेष बसें चलाएगा, जो पूरी तरह फ्री रहेंगी। अभ्यर्थियों को बस में केवल अपना नीट-यूजी का एडमिट कार्ड दिखाना होगा। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और परीक्षा खत्म होने के बाद वापस लाने के लिए शाम 5:15 बजे से 7:00 बजे तक विशेष बसें रूटों पर दौड़ेंगी। रोडवेज परिसर में अतिरिक्त ऑटो और राइडर की व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी छात्र लेट न हो।

सुबह 11 बजे से एंट्री, जैमर-CCTV से होगी निगरानी

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, टैबलेट, हिडन कैमरा, पेजर, पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, किताबें और नोट्स ले जाने पर पूरी तरह बैन रहेगा। हर केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों सहित कड़ा पहरा रहेगा। फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और वीडियोग्राफी के बाद ही प्रवेश मिलेगा। केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी चालू रहेंगे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कोचिंग संस्थानों, फोटोस्टेट सेंटर्स और स्टेशनरी की दुकानों पर विशेष निगरानी रहेगी। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर लड़के-लड़कियों की अलग लाइन लगेगी। साथ आने वाले अभिभावकों के लिए बैठने और पीने के पानी की व्यवस्था पास में ही की गई है।

इन 15 केंद्रों पर होगी परीक्षा

जीजेयू (GJU), गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वुमेन, गुरु दक्ष पॉलिटेक्निक, आर्मी पब्लिक स्कूल, पीएम श्री केवी हिसार कैंट, गवर्नमेंट कॉलेज (पीजी व कॉमर्स ब्लॉक और सावित्री बाई फुले ब्लॉक), एचएयू (कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर व कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस), कैंपस स्कूल, पीएम श्री जीएसएसएस गंगवा, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगवा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जहाजपुल और जीएसएसएस पटेल नगर।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles