![]()
कैथल के गांव ग्योंग में करीब 26 वर्षीय एक युवक ने रेल के नीचे कटकर सुसाइड कर लिया। युवक ने एक प्राइवेट कंपनी से लोन लिया हुआ था। किस्तें न चुका पाने के कारण उसके पास बार बार कंपनी के कॉल आ रहे थे और कर्मचारी घर पर पहुंच रहे थे। युवक लोन की किस्ते चुकानें में खुद को असमर्थ पा रहा था, जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान ग्योंग निवासी विशाल के रूप में हुई है। लोगों ने शव देखा तो जीआरपी को सूचना दी दोपहर को ग्योंग में रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो तुरंत इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में जीआरपी टीम ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आया जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि युवक ने लोन ले रखा था, जिसे वह चुका नहीं सका और उसने सुसाइड कर लिया। वह रात को बिना बताए घर से निकला था और जयपुर चंडीगढ़ इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गया। दोपहर को खेतों में गए लोगों ने शव देखा तो उनको सूचना दी। एक बेटी का पिता उन्होंने बताया कि मामले में मृतक युवक के पिता धर्मराज के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि विशाल शादीशुदा था। उसकी करीब एक साल की एक बेटी भी है। वह दिहाड़ी मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
Source link
कैथल में युवक ने ट्रेन से कटकर किया सुसाइड:लोन नहीं चुका सका, कर्मचारी मांग रहे थे किस्तें, एक बेटी का पिता







