![]()
हरियाणा सरकार के नशामुक्त हरियाणा अभियान के तहत हिसार पुलिस ने नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए अब तक की सबसे बड़ी और निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस ने केवल तस्करों को जेल भेजने तक सीमित न रहकर, उनके द्वारा नशे की काली कमाई से खड़ी की गई अवैध संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते तीन महीनों में कुल ₹78,47,170 की संपत्तियों को सफलतापूर्वक अटैच (जब्त) कर लिया है। पुलिस का मानना है कि जब तक तस्करों के आर्थिक साम्राज्य को ध्वस्त नहीं किया जाएगा, तब तक नशे के इस संगठित नेटवर्क को जड़ से मिटाना नामुमकिन है। इन 9 तस्करों की गाड़ियों और संपत्ति पर चला कानून का ‘बुलडोजर’ विजयपाल (खाजूवाला, बीकानेर, राजस्थान): एफआईआर नं. 590 (NDPS एक्ट की धारा 15-C)। जब्त संपत्ति: 3 कारें और 1 मोटरसाइकिल। गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी (मोगा, पंजाब): एफआईआर नं. 231 (धारा 15-C/61/85)। जब्त संपत्ति: 6 पहिया अशोक लेलैंड कैंटर। सतपाल उर्फ सत्ती (पीरावाली, हिसार): एफआईआर नं. 500 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 ब्रेज़ा कार और 1 मोटरसाइकिल। भूपेन्द्र पाल (संत नगर, हिसार): एफआईआर नं. 197 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 मोटरसाइकिल और 1 होंडा एक्टिवा स्कूटी। सोनू कुमार (चमार खेड़ा, हिसार): एफआईआर नं. 216 (धारा 15-C/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 पल्सर मोटरसाइकिल। विकास उर्फ सरकारी (अंबेडकर कॉलोनी, हिसार): एफआईआर नं. 75 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 एक्टिवा स्कूटी। संजय (अंबेडकर बस्ती, हिसार): एफआईआर नं. 34 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 अपाचे मोटरसाइकिल। रविन्द्र उर्फ बोला (सादलपुर, आदमपुर): एफआईआर नं. 05 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 2 मोटरसाइकिलें। मनीश उर्फ घोलू (सादलपुर, आदमपुर): एफआईआर नं. 05 (धारा 21-B/61/85)। जब्त संपत्ति: 1 मोटर कैब और 1 मोटरसाइकिल। एसपी बोले- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे हिसार एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस की लड़ाई सिर्फ नशा पकड़ने तक नहीं है, बल्कि नशे की कमाई से बनाए गए इनके पूरे एम्पायर को नेस्तनाबूद करने की है। जो लोग युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं, उनकी हर संपत्ति, चाहे गाड़ी हो, मकान हो या जमीन हो सब कानूनन जब्त होगी। तस्कर यह वहम छोड़ दें कि वे बच जाएंगे। अब अवैध कमाई भी जाएगी और जेल की हवा भी खानी पड़ेगी। हिसार पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है या उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Source link
नशे की कमाई पर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन:3 महीने में ₹78.47 लाख की अवैध संपत्ति अटैच; 16 गाड़ियां जब्त, एसपी की चेतावनी







