spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana NEET Mock Drill: Police, Admin Prep


हिसार23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा में 21 जून को नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। रेवाड़ी में एग्जाम सेंटर पर मॉकड्रिल के लिए मौजूद सुरक्षा बल। - Dainik Bhaskar

हरियाणा में 21 जून को नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। रेवाड़ी में एग्जाम सेंटर पर मॉकड्रिल के लिए मौजूद सुरक्षा बल।

NEET-UG री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार को हरियाणा में मॉकड्रिल की। परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और CRPF के सहयोग से मल्टी-लेयर सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। खास बात यह रही कि मॉक ड्रिल के दौरान मीडिया को दूर रखा गया।

हरियाणा के 19 जिलों में बनाए गए 175 परीक्षा केंद्रों पर 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। वहीं, बीकानेर मंडल की ओर से तीन विशेष ट्रेनें भी चलाई गई हैं। शुक्रवार को क्वेश्चन पेपर एयरप्लेन से हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचाए गए, जिन्हें सेना की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

परीक्षा के दिन क्वेश्चन पेपर और अन्य गोपनीय सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को सौंपी गई है।

हरियाणा में पेपर को लेकर इस तरह की गईं तैयारियां…

  • हरियाणा के 19 शहरों में होगी परीक्षा: NTA के अनुसार, NEET-UG परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। इस बार सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर NTA ने कई बड़े बदलाव किए हैं। पहली बार प्रश्नपत्रों के बंडल हवाई मार्ग से मंगाए गए हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों की तीन स्तरीय जांच की जा रही है। पहले चरण में 14 जून को सभी केंद्रों की फिजिबिलिटी जांच पूरी की गई थी।
  • ट्रेजरी में पहुंचाए जाएंगे प्रश्नपत्र: परीक्षा के प्रश्नपत्रों को वायुसेना और पुलिस की निगरानी में जिला कोषागार (ट्रेजरी) तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए पुलिस टीम के साथ एक नोडल अधिकारी भी तैनात रहेगा। प्रश्नपत्रों के बंडल केवल सरकारी वाहनों से ही केंद्रों तक ले जाए जाएंगे। हर स्तर पर सील की जांच की जाएगी।
  • 20 और 21 जून को होगी अतिरिक्त जांच: NEET परीक्षा को लेकर 20 और 21 जून को दूसरे और तीसरे स्तर की जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी

NTA ने कहा है कि एग्जाम से पहले शनिवार को आयोजित मॉक ड्रिल के जरिए सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं की जांच की गई। एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है।

सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी मौजूद रहेंगे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी।

एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।

एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं

NTA ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने 21 जून को होने वाली NEET-UG एग्जाम का नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है।

एजेंसी ने कहा कि SMS, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा रहे संदेश मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है।

NTA के अनुसार, 3 मई को जारी एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं होंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए एग्जाम सेंटर दिए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि 21 जून की एग्जाम के लिए जारी नया एडमिट कार्ड एक बार डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लेना पर्याप्त है। उसी एडमिट कार्ड के आधार पर अभ्यर्थी एग्जाम में शामिल हो सकेंगे।

अफवाहों से बचने की अपील, सोशल मीडिया पर नजर

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके। एजेंसी ने 14C/MHA, CBI और अन्य साइबर अपराध एजेंसियों के पास शिकायतें दर्ज कराई हैं तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की जा रही है।

NTA ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और पेपर लीक या एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से बचने की अपील की है। संदिग्ध संदेशों और चैनलों की जानकारी NTA या साइबर अपराध एजेंसियों को देने को कहा गया है।

एजेंसी ने छात्रों से शांत रहने, अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और जरूरत पड़ने पर Tele-MANAS (14416) जैसी मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी है।

——————————–

ये खबर भी पढ़ें….

NEET-UG, हरियाणा में एयरप्लेन से भेजे क्वेश्चन पेपर:2 दिन बिजली कट नहीं, कोचिंग सेंटर बंद, स्टूडेंट्स को फ्री ले जाएंगी रोडवेज बसें; देखें गाइडलाइन

हरियाणा में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 21 जून को है। इसे लेकर सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी है। सबसे खास बात कि हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना के विशेष विमान से एग्जाम पेपर लाए गए है। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि पेपर कहां रखे गए हैं। इन्हें सेना की निगरानी में रखा गया है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles